ताइक्वांडो चैंपियनशिप में एसवीएन स्कूल कुनिहार के मेधावी विद्यार्थी। स्रोत स्कूल प्रबंधक
कुनिहार (सोलन)। बद्दी में आयोजित 7वीं हिमाचल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में एसवीएन स्कूल बढ़ोरघाटी के खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में अपना कौशल दिखाया।
निदेशक लूपिन गर्ग ने पदक विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प से यह उपलब्धि हासिल की है।
निदेशक गर्ग ने आशा व्यक्त की कि खिलाड़ी भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। वे विद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया। संवाद