फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बरोटीवाला में युवक की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार का आरोप, दोस्तों ने दी नशे की ओवरडोज
विज्ञापन

शव सड़क किनारे मिला, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक को उसके दो दोस्तों ने नशीले पदार्थ की ओवरडोज दी। इससे उसकी मौत हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ठेडा निवासी जगदीश चंद ने पुलिस थाना बरोटीवाला में शिकायत दर्ज करवाई कि उनका बेटा राम लाल 18 मार्च को सुबह काम पर गया था। वह शाम तक घर नहीं लौटा। परिवार की ओर से संपर्क करने पर उसने बताया कि वह किसी गाड़ी के साथ पंचकूला गया है और लौट आएगा, लेकिन इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। 20 मार्च को पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि राम लाल का शव भटौलीकला रोड के पास, नैना अपार्टमेंट के नजदीक सड़क किनारे मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी नालागढ़ भेजा और बाद में अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 18 मार्च की शाम राम लाल ट्रक यूनियन बरोटीवाला गया। यहां उसकी मुलाकात उसके दोस्तों विनोद कुमार और बहादुर सिंह से हुई। आरोप है कि तीनों ने मिलकर नशीले पदार्थ का सेवन किया और इसी दौरान आरोपियों ने राम लाल को नशे की ओवरडोज दे दी। इससे उसकी मौत हुई। इसके बाद आरोपियों ने शव को ट्रक में डालकर भटौलीकला रोड पर नाली के पास फेंक दिया और सबूत मिटाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों विनोद कुमार और बहादुर सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 105, 238 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहन जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें