नवगांव पंचायत के गांव छामला में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने उसकी पहचान छामला निवासी 32 वर्षीय सोहन लाल पुत्र छोटा राम के रूप में की है। पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात करीब 10 बजे वह अपने कमरे में गया जहां केबल की तार का फंदा बनाया और छत की एक कुंडी से इसे बांध कर खुद को लटका लिया। तभी अचानक घर के किसी सदस्य की नजर कमरे में पड़ी।
उसे लटका देख घर वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल स्थल पर मौजूद सभी साक्ष्यों को अपने कब्जे में ले लिया। अर्की में अस्पताल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। डीएसपी नरवीर सिंह राठौर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।