फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सूर्यांश ठाकुर हेड बॉय, हिमांशी को चुना हेड गर्ल

विज्ञापन
द एसवीएन विद्यालय बडोरघाटी कुनिहार में आयोजित ओथ सेरेमनी में मौजूद चुने गए विद्यार्थी। स्त्रोत: - फोटो : सीमावर्ती पगडंडियों पर गश्त करते पुलिस व एसएसबी के जवान।
विज्ञापन
एसवीएन स्कूल बडोरघाटी शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। द एसवीएन विद्यालय बडोरघाटी कुनिहार में विद्यार्थियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय अध्यक्ष टीसीसी गर्ग ने मुख्यातिथि और विद्यालय निदेशक लूपिन गर्ग विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नवगठित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सूर्यांश ठाकुर को हेड बॉय, हिमांशी को हेड गर्ल, युक्ति पाल को कल्चरल हेड, नूर शर्मा को हेल्थ एंड हाइजीन हेड, शौर्य शर्मा को स्पोर्ट्स कैप्टन तथा तनिष्क अरोड़ा को डिसिप्लिन हेड की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा विभिन्न सदनों के कप्तानों एवं उपकप्तानों को भी सम्मानित किया गया। उदय हाउस की कप्तान अन्वी ठाकुर एवं उपकप्तान प्रणव वर्मा, उमंग हाउस की कप्तान ओजस्वी द्रोच एवं उपकप्तान अनिरुद्ध ठाकुर, उज्ज्वल हाउस की कप्तान हर्षिता एवं उपकप्तान शिवेन शर्मा, जबकि उड़ान हाउस की कप्तान दिव्यांशी चौहान एवं उपकप्तान भारती को दायित्व सौंपे गए।
विज्ञापन


मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करने का नाम नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों को निष्ठा, समर्पण और अनुशासन के साथ निभाने का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को विद्यालय की गरिमा बनाए रखने और अपने आचरण से अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनने का संदेश दिया। विशेष अतिथि लूपिन गर्ग ने कहा कि छात्र परिषद विद्यालय और विद्यार्थियों के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करती है।
विज्ञापन

विद्यालय प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे अपने दायित्वों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें