फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: तीन दिन बाद खिली धूप, 6 डिग्री तक बढ़ा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने ली राहत की सांस, फसलें के खराब होने का सता रहा खतरा
विज्ञापन

मालरोड पर भी दिखी चहल-पहल, धूप का आनंद लेते नजर आए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर में तीन दिनों तक मौसम खराब रहने के बाद वीरवार को धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान जहां वरिष्ठ नागरिकों ने पार्कों में बैठकर धूप का आनंद लिया, वहीं मालरोड पर भी रौनक लौट आई। दोपहर के समय तेज धूप खिलने से दिन के तापमान में भी 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
बुधवार को जिले का तापमान 14 डिग्री हो था। वीरवार को धूप खिलने के बाद यह 20 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि सुबह और शाम के समय अभी भी ठंड है। मौसम खुलने से किसान बागवानों ने भी राहत की सांस ली है। लगातार बारिश से फसलों को नुकसान हो रहा था। खासकर मैदानी क्षेत्रों में गेहूं की फसल जमीन में बिछ गई थी और खराब होने लग गई थी। इससे जहां भूसा काला पड़ने लग गया था, वहीं दाना भी खराब हो रहा था। जबकि ऊपरी क्षेत्रों में किसानों का टमाटर, शिमला मिर्च की रोपाई का कार्य भी बंद पड़ा हुआ है। खेत गीले होने से अब रोपाई में भी देरी हो जाएगी। हालांकि अगर लगातार कुछ दिन धूप लगती है तो नगदी फसलों की रोपाई हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौणी मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार चार दिनों तक मौसम साफ रहेगा। इससे किसान-बागवान खेतों में काम कर सकेंगे। वहीं नगदी फसलों की रोपाई के लिए खेत भी तैयार कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें