अर्की के टेपरा में आयोजित हुआ था दंगल
बाहरी राज्यों से भी आए थे पहलवान
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। क्षेत्र के टेपरा (मंगरुड़) में दंगल प्रतियोगिता हुई, जिसमें प्रदेश के साथ-साथ पंजाब, हरियाजा और जम्मू से भी पहलवानों ने भाग लिया। दंगल प्रतियोगिता का लोगों ने भी जमकर लुत्फ उठाया और पहलवानों की हौसला बढ़ाया। दंगल के दौरान बड़ी और छोटी माली करवाई गई। इसमें सुनील जीरकपुरिया ने बड़ी माली का खिताब अपने नाम किया। सुनील ने पानीपत के पहलवान मल्लिक को पटकनी दी।
दंगल में निर्णयक मंडल के सदस्य सत्य प्रकाश ने बताया कि विजेता पहलवान को 11000 रुपये तथा गुर्ज दिया गया। जबकि उपविजेता को 10000 रुपये की राशि से सम्मानित किया। इसके अलावा छोटी माली में जम्मू के पहलवान जरनैल ने मुल्लापुर के पहलवान पवन को पटकनी दी। उन्होंने बताया कि आयोजकों की ओर से विजेता पहलवान को 6100 व गुर्ज और उपविजेता को 5500 देकर सम्मानित किया गया। अन्य खिताबी मुकाबले में जम्मू के सोनू ने हरियाणा के रजत को और हरियाणा के पीयूष ने करनाल के प्रिंस को हराकर लोगों का मनोरंजन किया। इस मौके पर लेखराम ठाकुर, सुदामा राम, मनोहर लाल, राजकुमार, दिनेश ठाकुर, भगत राम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।