फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर रेस में सुनयना और अनीश अव्वल

Wed, 22 Feb 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
दयानंद आदर्श विद्यालय में बुधवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दयानंद आदर्श विद्यालय में बुधवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मैदान में खूब पसीना बहाया। विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर इनाम जीते।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के तहत छात्र और छात्रा वर्ग में 100 से लेकर 400 मीटर तक की रेस हुई। प्रधानाचार्या ऊषा मित्तल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्कूल के प्ले ग्राउंड में आयोजित प्रतियोगिता में लड़कियों की 100 मीटर रेस में सुनयना ने पहला स्थान झटका। दूसरा स्थान दीया ने हासिल किया। जानवी तीसरे स्थान पर रही।
 
लड़कों की रेस में अनीश कपिला पहले, आयूष दूसरे और अभिषेक तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में प्रगति, जानवी और सृष्टि तथा शिवानी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। लड़कों के वर्ग में आयूष, अनीश, अमीत और रौनक विजेता बने। 400 मीटर रेस में सौभाग्या, मुस्कान, वर्षा, दिया, विकास, ऋतिक, रोहित और विनय विजेता रहे।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त लड़कों की रिले रेस में सोहित, विशाल, शिवम और लड़कियों में निहारिका, रिया, मिमांशा और मान्य विजेता रहे। उन्होंने बताया कि मानसिक के अलावा स्कूल शारीरिक शिक्षा पर भी बल दे रहा है। सत्र में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें