फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: लड़कियों के अंडर-11 में सुनाक्षी और लड़कों में विराज विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारहट्टी में जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। हिमाचल जूनियर बैडमिंटन लीग के तहत कुमारहट्टी में आयोजित जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता के चौथे चरण का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस थाना धर्मपुर के प्रभारी दलीप तोमर ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल हार-जीत तक सीमित नहीं, बल्कि प्रतिभा को निखारने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं से नशे (चिट्टे) जैसी बुराइयों से दूर रहकर खेलों में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों के वर्ग का परिणाम
अंडर-11: सुनाक्षी विजेता, डिंपल उपविजेता
अंडर-13: हर्षिता विजेता, जानवी उपविजेता
अंडर-15: आरूही विजेता, आराध्या उपविजेता
अंडर-17 (एकल): श्रुति विजेता, आरूही उपविजेता
अंडर-17 (डबल्स): श्रुति व सुकृति विजेता, आरूही व आराध्या उपविजेता

लड़कों के वर्ग का परिणाम
अंडर-11 (एकल): विराज विजेता, माधव उपविजेता
अंडर-11 (डबल्स): विराज व रियांश विजेता, वेद व विदांत उपविजेता
अंडर-13 (एकल): आद्विक विजेता, मृदुल उपविजेता
अंडर-13 (डबल्स): मृदुल व काव्यांश विजेता, आद्विक व सुमित उपविजेता
अंडर-15 (एकल): अर्पित विजेता, शिवम उपविजेता
मिक्स्ड डबल्स (अंडर-11)
वेद व सुनाक्षी विजेता, आरुल व डिंपल उपविजेता
प्रतियोगिता के अंत में सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के चीफ पैट्रन रमेश चौहान ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों को तैयार करना है, ताकि वे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें