फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ में आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन, विकास और पर्यावरण मुद्दों पर चर्चा

विज्ञापन
नालागढ़ पहुंचने पर  शिमला लोकसभा के सह प्रभारी दीपक झा का स्वागत करते हुए आप पार्टी के पदाधिकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न पंचायतों से आए कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर केंद्र सरकार की ओर से लगाए गए आरोपों के निरस्त होने की जानकारी दी गई, जिससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखा गया। सम्मेलन में शिमला लोकसभा के सहप्रभारी दीपक झा, जिला प्रभारी उदय डोगरा, जिलाध्यक्ष जतिन मुसाफिर, संगठन मंत्री रणवीर मंदोत्रा, जिला सचिव थलिया राम शर्मा और जिला संयोजक रीटा ठाकुर उपस्थित रहे। संगठन मंत्री सौरभ जैन ने क्षेत्र की गंभीर समस्याओं को उठाया। उन्होंने कहा कि हिमाचल की आर्थिक राजधानी बीबीएन क्षेत्र आज मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरस रहा है। सीएसआर के तहत नालागढ़ की तरक्की के लिए तय राशि खर्च नहीं हो रही, खेल मैदानों की कमी है, सड़कों की स्थिति जर्जर है और अस्पतालों में मशीनों और चिकित्सकों की कमी के कारण जनता को चंडीगढ़ तक जाना पड़ता है। इसके अलावा एक उद्योग की ओर से फैलाए जा रहे वायु और जल प्रदूषण का मुद्दा भी गंभीर चिंता का विषय है। पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि वर्ष 2027 के आगामी चुनावों में आम आदमी पार्टी नालागढ़ क्षेत्र में संगठन को मजबूत करेगी और विकास व पर्यावरण के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। इसके लिए पार्टी की तरफ से जन-जन आंदोलन भी चलाए जाएंगे। सम्मेलन में नालागढ़ विस अध्यक्ष अंकुश जैन, संगठन मंत्री सौरभ जैन, सचिव करमचंद, कोषाध्यक्ष नवदीप सूद और समस्त कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें