बद्दी(सोलन)। साल में चार बार रक्त दान करने के अपने एक प्रण के तहत, शुक्रवार को बद्दी के अधिवक्ता सुमित शर्मा ने रोटरी ब्लड ट्रांसफ्यूजन सेंटर सेक्टर-37 चंडीगढ़ में अपने जीवन का 65 वां और वर्ष 2024 का पहला रक्तदान किया। सुमित ने कहा कि रक्तदान करना मेरे लिए हमेशा एक सुखद अनुभव देता है एवं मन व चित प्रफुल्लित हो जाता है। रक्तदान जीवनदान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। आपका दिया एक यूनिट रक्त एक साथ कई लोगों को अलग-अलग रूप में दिया जा सकता है। संवाद