फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस इल्मा अफरोज पर सुक्खू सरकार की सियासी दबाव की चोट : शैलेंद्र

Sun, 10 Nov 2024 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन व माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने वाली आईपीएस गईं छुट्टी पर
विज्ञापन

भाजपा ने सरकार पर इल्मा के तबादले में राजनीतिक दबाव का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भाजपा प्रवक्ता सोलन शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि बीबीएन में खनन और भू-माफिया पर नकेल कसने वाली आईपीएस इल्मा अफरोज सुक्खू सरकार के नेताओं की घटिया सियासत का शिकार हो रही हैं। बीबीएन में अवैध खनन के आरोपों पर विधायक के परिवार के वाहनों के चालान काटना, सरेराह गोलियां चलाकर कबाड़ कारोबारी को धमकाने के नाटक का पर्दाफाश करने समेत इल्मा ने कई बेहतरीन कार्य किए। लेकिन सरकार की आड़ में गुंडागर्दी का आतंक फैलाने वाले कुछ रसूखदारों को यह रास नहीं आया।
आखिर घटिया राजनीति करने वालों ने ऐसा दवाब बनाया कि इल्मा अफरोज बुधवार रात शिमला से लौटने के बाद वीरवार को मां के साथ लंबी छुट्टी पर मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) रवाना हो गईं। बुधवार को वह शिमला पहुंचीं थीं। इस दौरान नेताओं व पुलिस के आलाधिकारियों के साथ आखिर क्या बात हुई कि पुलिस अधीक्षक रात को ही वापस बद्दी पहुंचीं और देर रात ही आवास से सारा सामान समेट लिया। यह पूरी घटना प्रदेश में चारों ओर से नाकाम सुक्खू सरकार की अनुचित कार्यशैली का उदाहरण नहीं तो ओर क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैलेंद्र ने कहा कि दून के विधायक एवं सीपीएस राम कुमार चौधरी के साथ उनका टकराव चल रहा था। 15 अगस्त को कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक के नहीं पहुंचने पर विधायक नाराज हो गए थे। उसके बाद जब उद्योग मंत्री का पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दौरा था तो उस दौरान विधायक वहां नहीं गए। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार चुप्पी साधे बैठी है, तो सुक्खू सरकार की नीयत और नीति दोनों पर भाजपा सोलन सवाल उठाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें