संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में शिक्षक-अभिभावक संघ (पीटीए) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सुबी खातून को अध्यक्ष चुना गया। पूनम उपाध्यक्ष, डॉ. विशाली सिंह सचिव, रीमा ठाकुर को संयुक्त सचिव और प्रो. कृष्णा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा डॉ. पल्लवी चौहान, डॉ. श्याम सिंह व डॉ. नीति गुप्ता को सदस्य चुना गया। काॅलेज की प्राचार्य डॉ. अंजोरी शर्मा की देखरेख में चुनाव करवाया गए। डॉ. अंजोरी शर्मा ने कहा इस नई कार्यकारिणी का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय और छात्रों के हित में काम करना है। इस बैठक में महाविद्यालय से संबंधित कुछ मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।