परवाणू अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की बद्दी शाखा में आम सभा प्रबंधन ने दिलाया भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। परवाणू अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की बद्दी शाखा में शनिवार को बैंक की 27वीं वार्षिक आम सभा (एजीएम) आयोजित की गई। इस बैठक में बैंक के शेयरधारकों ने ऑनलाइन भाग लिया। बैठक में वर्ष 2024-25 की उपलब्धियों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया गया और आगामी वित्त वर्ष 2025-26 के विस्तार प्लान पर चर्चा की गई। बैंक प्रबंधन ने शेयरधारकों व ग्राहकों को भरोसा दिलाया कि उन्हें और अधिक उत्कृष्ट व पारदर्शी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इस दौरान ग्राहकों से उनके सुझाव भी सुने गए और उन्हें आगामी योजनाओं में शामिल करने का आश्वासन दिया गया। बैंक ने बीते वर्ष में हुए प्रगति कार्यों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि परवाणू अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लगातार अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने और नए क्षेत्रों तक पहुंच बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। बद्दी शाखा का यह प्रयास ग्राहकों और शेयरधारकों दोनों के विश्वास को मजबूत करेगा।