धर्मपुर में दंगल प्रतियोगिता के दौरान पटखनी देता पहलवान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। रामलीला क्लब धर्मपुर की ओर से दशहरे पर्व पर आयोजित दंगल और बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिताओं में थाना प्रभारी धर्मपुर दिलीप तोमर, एपीएमसी सदस्य महेश गुप्ता व दिग्विजय सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। दोनों ही प्रतियोगिताओं को देखने के लिए लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। दंगल में बाल माली का खिताब आरव ने जीता जबकि जतिन उपविजेता बने। बड़ी माली में धर्मपुर के सुभाष ने कब्जा जमाया। दंगल प्रतियोगिता में प्रदेश समेत हरियाणा और पंजाब के पहलवानों ने दमखम दिखाया। वहीं छोटी माली में बोहली के विजय विजेता रहे। वहीं, बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-9 में गर्ल्स में पल्लवी विजेता व गुनगुन उपविजेता रही। अंडर-11 बॉयज में प्रिंस विजेता व वंश उपविजेता, अंडर-15 में भवि विजेता कुनाल उपविजेता रहे। इसी वर्ग में लड़कियों में श्रुति विजेता व सृष्टि उपविजेता, अंडर-17 लड़कों में कुनाल विजेता और भवि उपविजेता रहे। सभी विजेताओं को मेडल देकर पुरस्कृत किया।