नालागढ़ में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ी मुख्य अतिथि के साथस्रोत: स्कूल
नालागढ़ कन्या स्कूल में हुई छात्रों को जिला खेलकूद प्रतियोगिता
प्रतियोगिता में 50 विद्यालयों के 354 विद्यार्थियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ के कन्या स्कूल में खेली गई छात्रों की जिला स्तरीय मेजर गेम्स प्रतियोगिता के बास्केटबाल में कसौली के सेंट मेरी स्कूल ने एफसीएस स्कूल सुबाथू को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। हैंडबाल में नवगांव ने पहला व एफसीएस सुबाथू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। हाकी में गुरुनानक स्कूल विजेता रहा। फाइनल में गुरुनानक पब्लिक स्कूल ने कंडाघाट को पराजित किया। डीपीई ममता ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 50 विद्यालयों के 354 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि भारोतोलन में एसपीएस पंजेहरा ने पहला स्थान प्राप्त किया। मांगल स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। जूडो में धर्मपुर ने पहला व बरुणा व नवज्योति स्कूल संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। कुराश में धर्मपुर पहले व सोलन दूसरे स्थान पर रहा। ताइक्वांडो में बद्दी पहले व जौणाजी दूसरे स्थान पर रहा। टेबल टेनिस में एफसीएस सुबाथू स्कूल पहले व दभोटा दूसरे स्थान पर रहा। ठोडा में सौर पहले व सोलन स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। मार्च पास्ट में सोलन पहले व गुरुनानक पब्लिक स्कूल जगातखाना दूसरे स्थान पर रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने विजेता व उपविजेता रहे स्कूलों को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति की सदस्य रेखा रानी, पार्षद महेश गौतम समेत सभी स्कूलों के शारीरिक प्रवक्ता व अध्यापक मौजूद रहे।