अमर उजाला महोत्सव के विजेता को पुरूस्कार को बांटते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। अमर उजाला शुभ लाभ महोत्सव के तहत सोलन में लक्की ड्रॉ निकाले गए। इसमें एसवी ज्वेलर्स में बिमला पंवर विजेता रहीं। विजेता को अमर उजाला शुभ लाभ महोत्सव के तहत पुरस्कार मिला। एसवी ज्वेलर्स के संचालक साहिल वर्मा ने इस कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस त्योहारी सीजन में खरीदारी करें और शुभ लाभ महोत्सव का लाभ उठाएं। अमर उजाला शुभ लाभ महोत्सव में खरीदारी करके सैकड़ों लोगों ने आकर्षक उपहार प्राप्त किए हैं। 15 अक्तूबर से लेकर 30 नवंबर तक शुभ लाभ महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत सहयोगी ज्वेलर्स, प्रिंटिंग, इलेक्ट्रॉनिक, गारमेंट्स और अन्य कैटेगरी के प्रतिष्ठानों में शुभ लाभ काउंटर लगाए हैं। संवाद