फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: टमक पूजन के साथ आज से शुरू होगा सुबाथू का श्री गुग्गामाड़ी मेला

Thu, 17 Sep 2026 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
150 वर्षों से अधिक पुरानी परंपरा के अनुसार पूरी तरह सजाया गुग्गामाड़ी मंदिर
विज्ञापन

चार मुख्य सांस्कृतिक संध्याएं और आधुनिक झूले रहेंगे मेले का मुख्य आकर्षण
सुरक्षा के लिए तैनात रहेगी पुलिस और सीसीटीवी कैमरों से रहेगी जेबकतरों पर नजर
कपिल गुप्ता
सुबाथू(सोलन)। जिला सोलन के छावनी क्षेत्र सुबाथू में सैकड़ों वर्षों से चली आ रही समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का निर्वहन करते हुए ऐतिहासिक एवं जिला स्तरीय श्री गुग्गामाड़ी मेले का शुभारंभ वीरवार को पारंपरिक टमक पूजन के साथ होगा। सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार श्रद्धालु ढोल-नगाड़े बजाकर देवी-देवताओं को मेले में आने का औपचारिक आमंत्रण दिया जाएगा। इस भव्य मेले का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा द्वारा टमक पूजन के साथ होगा। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता सुबाथू छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी निशांत गुप्ता करेंगे।
150 साल से भी अधिक समय से निरंतर होने वाला सुबाथू छावनी का यह ऐतिहासिक मेला इस वर्ष 17 से 20 सितंबर तकचलेगा। मान्यता के अनुसार इस जिला स्तरीय मेले में दूर-दराज के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु गुग्गा जाहरवीर के दर्शन करने पहुंचते हैं और अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना करते हैं।
विज्ञापन

मेले के उपलक्ष्य में श्री गुग्गा ड़ी मंदिर को दुल्हन की तरह विशेष रूप से सजाया गया है, जहां रात्रि के समय की गई रंग-बिरंगी विद्युत सज्जा मंदिर की भव्यता को और बढ़ा रही है। मेले की पहली रात सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध हिमाचली जोड़ी स्थानीय लोगों का मनोरंजन करेगी। मेला मैदान में व्यापारिक दुकानों के साथ-साथ मनोरंजन के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिसमें किश्ती झूला, बड़ा चंदोल, क्रॉस झूला और जल परी झूला मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
विज्ञापन

मेले के दौरान कानून व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए छावनी क्षेत्र में हर मुख्य स्थान पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर पूरे गुग्गामाड़ी मंदिर परिसर को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया है, ताकि सभी सुगमता से गुग्गा महाराज के दर्शन कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें