फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सुबाथू-सोलन मार्ग बदहाल, जगह-जगह गड्ढे बने मुसीबत

विज्ञापन
सुबाथू-सोलन मार्ग पर जलभराव के कारण पानी  के बीच से निकलती स्कूटी सवार महिला। संवाद
विज्ञापन
बारिश के पानी से सड़क बनी तालाब, लोगों ने मरम्मत न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू (सोलन)। सुबाथू-सोलन के मुख्य मार्ग इन दिनों अपनी बदहाल स्थिति के कारण स्थानीय लोगों, वाहन चालकों और सेना के जवानों के लिए एक बड़ी समस्या बन गया है। सनातन धर्म मंदिर से खुखरी स्टैंड तक की सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से पूरा मार्ग तालाब में तब्दील हो गया है। इस स्थिति ने दैनिक आवागमन को बेहद कठिन बना दिया है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, सड़क पर जमा पानी और कीचड़ के कारण पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। कई जगहों पर लोगों को सड़क किनारे दीवारों का सहारा लेकर गुजरना पड़ रहा है। यह स्थिति विशेष रूप से बुजुर्गों और बच्चों के लिए चिंताजनक है।
विज्ञापन

सड़क पर गड्ढों में भरे पानी की वजह से वाहन चालकों को सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाजा नहीं हो पाता है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है और वाहनों को भी नुकसान पहुंच रहा है। कई बार वाहन चालक अचानक गड्ढों में गिरकर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि इस महत्वपूर्ण मार्ग की मरम्मत को लेकर संबंधित विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। स्थानीय निवासियों और व्यापार मंडल ने संबंधित विभाग से शीघ्र सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो क्षेत्रवासी, वाहन चालक और विभिन्न सामाजिक संगठन मिलकर आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होंगे। लोगों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना या अप्रिय घटना के लिए संबंधित विभाग ही पूरी तरह से जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें