फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अंकिता ने जीते चार स्वर्ण, 400 मीटर दौड़ में चेतन ने मारी जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
बरोटीवाला कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रा वर्ग में अंकिता ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर, 200 मीटर, 800 मीटर दौड़ और लंबी कूद में पहला स्थान हासिल कर कुल चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्यातिथि राजेंद्र कुमार शर्मा ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कुलदीप सिंह ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
100 मीटर दौड़ में छात्रा वर्ग में अंकिता प्रथम, निशु द्वितीय, सलोनी तृतीय स्थान पर रही। छात्र वर्ग में विकास प्रथम, अनुराग द्वितीय, चेतन तृतीय, 200 मीटर दौड़ में छात्रा वर्ग में अंकिता प्रथम, हेमा द्वितीय, सलोनी तृतीय, छात्र वर्ग में राहुल सैनी प्रथम, प्रियांशु द्वितीय, चेतन तृतीय, 400 मीटर दौड़ में चेतन प्रथम, अमन द्वितीय, किशन तृतीय, 800 मीटर दौड़ में अंकिता प्रथम, काजल द्वितीय, निशु तृतीय, 1500 मीटर दौड़ में किशन प्रथम, चेतन द्वितीय, राहुल तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला फेंक के छात्रा वर्ग में अंकिता प्रथम, खुशबू द्वितीय, निशु तृतीय, छात्र वर्ग में राहुल सैनी प्रथम, अमन द्वितीय, चेतन तृतीय, लंबी कूद में छात्रा वर्ग में अंकिता प्रथम, निशु द्वितीय, एकता तृतीय, छात्र वर्ग में विकास प्रथम, प्रमोद द्वितीय, अमन तृतीय, भाला फेंक में छात्र वर्ग में अनुराग प्रथम, रौनक द्वितीय, किशन तृतीय छात्रा वर्ग में शीतल प्रथम, मुस्कान द्वितीय, निशु तृतीय, चक्का फेंक के छात्र वर्ग में शफक प्रथम, प्रमोद द्वितीय, अनुराग तृतीय, छात्रा वर्ग में अंकिता प्रथम, खुशबू द्वितीय, निशु तृतीय रहे।
तीन टांगों वाली दौड़ छात्रा वर्ग में काजल और निशु की जोड़ी प्रथम छात्र वर्ग में अभिषेक और नितीश की जोड़ी प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें