राइजिंग फीनिक्स ताइक्वांडो चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। चंडीगढ़ के सेक्टर-56 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में राइजिंग फीनिक्स ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ग्रीन एप्पल पब्लिक स्कूल बद्दी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के करीब 400 खिलाड़ियों ने पूमसे, बोर्ड ब्रेकिंग, स्पीड किकिंग और फाइट श्रेणियों में हिस्सा लिया।
ग्रीन एप्पल पब्लिक स्कूल की सातवीं कक्षा की रिया ने रजत पदक हासिल किया। वहीं छठी की रिधिमा, सातवीं की सृष्टि, चौथी की आराध्या और सातवीं की देवांशी ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य नवजीत कौर विर्क ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के खेल शिक्षक सुरेश कुमार के प्रयासों की सराहना की।