फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ड्राइंग कंपीटीशन में नौवीं कक्षा की कनिका प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्हेंच स्कूल में किया ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली (सोलन)। कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अन्हेच स्थित राजकीय विद्यालय में वीरवार को ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नौवीं कक्षा की कनिका ने प्रथम, आठवीं कक्षा की मोनिका ने द्वितीय और छठी कक्षा के रोशन माहली ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

पंचायत समिति सदस्य राजीव ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। छात्र-छात्राओं ने अपनी कलात्मक सोच और रंगों के माध्यम से कैनवास पर सुंदर व प्रेरणादायक कलाकृतियां उकेरीं। राजीव ठाकुर ने कहा कि कला और रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ पाठ्येतर गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास और नवोन्मेषी सोच को बढ़ावा देती हैं। राजीव ठाकुर ने स्कूल विकास के लिए आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की। बीडीसी सदस्य ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत और लगन से अध्ययन करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें