पट्टा बरौरी स्कूल में स्वच्छता पखवाड़े के तहत निकाली जागरूकता रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरौरी में 1 से 15 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। प्रधानाचार्य दूनी चंद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता में रिया प्रथम, दिव्यांश द्वितीय और अंकिता तृतीय रहीं। प्रश्नोत्तरी में राहुल व पुनीत प्रथम, प्रबल व हरीष द्वितीय और आकृति व वर्षा तृतीय रहीं। नारा लेखन में पुनीत प्रथम, वर्षा द्वितीय और आकृति तृतीय रहीं। निबंध लेखन में वैष्णवी प्रथम, अंकित द्वितीय और आकृति तृतीय रहीं।
विद्यार्थियों और अध्यापकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण तथा कचरे के उचित प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों और अध्यापकों ने विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता पखवाड़े के गतिविधि प्रभारी एवं टीजीटी कला अध्यापक ज्ञान दास शर्मा ने विद्यार्थियों और अध्यापकों के सहयोग की सराहना की।