फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भाषण में अमृता, निबंध लेखन में निशा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी दिवस पर बरोटीवाला कॉलेज में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में हिंदी दिवस के तहत भाषण, निबंध लेखन, स्वरचित कविता पाठ, नारा लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में अमृता प्रथम, मधुसूदन द्वितीय और निशा तृतीय, निबंध लेखन में निशा प्रथम, अमृता द्वितीय और हिना तृतीय, स्वरचित कविता पाठ में कमल प्रथम, मधु द्वितीय और अनामिका तृतीय रहीं।
नारा लेखन में तनु प्रथम, निशा द्वितीय और दिशा तृतीय तथा पोस्टर मेकिंग में नैना प्रथम, स्वाति द्वितीय और सलोनी तृतीय रहीं। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. श्याम सिंह ने कहा कि हिंदी भारतीय संस्कृति, परंपरा और पहचान से जुड़ी भाषा है। प्राचार्य कुलदीप सिंह ने विद्यार्थियों को हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. रणजोध सिंह, डॉ. कमलजीत सिंह और डॉ. सतेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों को हिंदी की समृद्ध परंपरा और उसके व्यापक महत्व से जोड़ना है।डॉ. पूनम चौहान ने महिलाओं की संवेदना और संघर्ष पर कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें