दाड़लाघाट स्कूल में आपदा प्रबंधन दिवस पर करवाई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस मनाया गया। कक्षा बारहवीं की छात्रा रिशिता पाठक ने आपदा प्रबंधन की शपथ दिलाई। तेजेंद्र कुमार ने आपदाओं के इतिहास और उनके प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। आपदा प्रबंधन क्लब की प्रभारी क्षमा भारद्वाज के मार्गदर्शन में अंतर-सदनीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। मंजू बाला ने पर्यावरणीय समस्याओं पर आधारित प्रश्नोत्तरी करवाई। दोनों प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में जागृति सदन ने प्रथम स्थान हासिल किया। पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता में नुसरत ने प्रथम, विवेक कुमार ने द्वितीय तथा गौरव और वंशिका ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। अग्निशमन केंद्र से पहुंचे मनोज ने आग के विभिन्न प्रकारों, अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग और गैस सिलिंडर से संबंधित सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम प्रधानाचार्य मुनीश कमल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।