फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पोस्टर मेकिंग में मोहित, स्लोगन राइटिंग में भाविका प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मांझू स्कूल में प्रतियोगिताओं का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यू एजेंसी
अर्की (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांझू में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग और भाषण प्रतियोगिता शामिल रहीं।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम मोहित, द्वितीय भाविका, तृतीय देवेंद्र रहे। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में प्रथम भाविका, द्वितीय किंजल पाठक और तृतीय लक्ष्यिता रही। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम खुशी, द्वितीय मोहित और तृतीय लावण्या रही। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक परामर्श दाता विजय कुमार शांडिल ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य हंसराज, कपिल भारद्वाज, नवनीत, रविंदर, प्रेम लाल, ज्योतिका कौशल, देसराज गिल, प्रभा, अरुणा, उमा शर्मा, चंद्रशेखर, दिनेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें