फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: भंगड़ा और नाटी डाल विद्यार्थियों ने लूटी वाहवाही

विज्ञापन
रॉयल लिटल चेंप स्कूल बसाल में कार्यक्रम की प्रस्तुति देते बच्चें। संवाद
विज्ञापन
रॉयल लिटल चैंप्स स्कूल बसाल में बैसाखी और हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। रॉयल लिटल चैंप्स स्कूल बसाल में बैसाखी और हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य मीनाक्षी रॉव ने की। इस अवसर पर छोटे बच्चे रंगीन पंजाबी और हिमाचली पोशाक में आए। कार्यक्रम की शुरुआत समूह गीत, भाषण और नृत्य के रूप में छात्रों द्वारा प्रस्तुतियों के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भंगड़ा और नाटी पेश खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को हिमाचल दिवस और बैसाखी पर्व के बारे में जानकारी भी प्रदान की। उन्होंने बताया कि बैसाखी और हिमाचल दिवस के दिन छुट्टी होने के कारण शुक्रवार को स्कूल में यह कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों को बधाई दी है। इस अवसर पर स्कूल परिसर को पंजाब और हिमाचल की विरासत को दर्शाने वाली वस्तुओं से सजाए गया। इस मौके पर स्कूल अध्यापक किरण समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

रॉयल लिटल चेंप स्कूल बसाल में कार्यक्रम की प्रस्तुति देते बच्चें। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें