फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हेमंत कुमार बने मां जालपा मंदिर कमेटी के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। ग्राम पंचायत पारनू के तहत आने वाले गांव सरडमरास में मां जालपा मंदिर कमेटी की महासभा आयोजित की गई। इस महासभा में कमेटी के पूर्व प्रधान हेमंत कुमार ने पुरानी कमेटी को भंगकर नई मंदिर कमेटी का पुनर्गठन किया। सभा ने पूर्व कमेटी के किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उसी कमेटी का चयन करने के लिए पुनः आग्रह किया। पुनर्गठित कमेटी में प्रधान हेमंत कुमार, गोपाल कृष्ण को महासचिव, नंदलाल को उपप्रधान, देवी चंद सहसचिव एवं प्रेस सचिव, रामचंद को कोषाध्यक्ष, परस राम को उप कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी के सदस्यों में नरपतराम, धर्मेंद्र शर्मा, हरीश कुमार, हेमराज, सुरेंद्र कुमार और रत्न लाल बनाए गए। सभा ने निर्णय लिया कि यह कमेटी अगले तीन वर्षों तक कार्य करेगी। तदोपरांत मंदिर परिसर में मां का झंडा चढ़ाया गया और भंडारे का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें