फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शैक्षणिक और खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी

विज्ञापन
पंजेहरा स्थित चौहान पब्लिक स्कूल के मेधावी बच्चों को सम्मानित करते हुए मुख्य अतथि- स्रोत-स्कूल
विज्ञापन
चौहान पब्लिक स्कूल पंजेहरा में वार्षिक समारोह का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र पंजेहरा स्थित चौहान पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान शैक्षणिक और खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में समाजसेवी ज्ञान सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ शिवालिक पब्लिक स्कूल पंजेहरा के प्रबंध निदेशक वीर सिंह सैनी और पंचायत के उपप्रधान गोपाल शर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा दी गई रंगारंग प्रस्तुतियों ने मुख्यातिथि और उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया। मुख्यातिथि ज्ञान सिंह ठाकुर ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक दोनों तरह का विकास होता है। बच्चों की प्रस्तुतियों से प्रभावित होकर मुख्य अतिथि ने स्कूल को इनाम के तौर पर 11 हजार की राशि प्रदान की। स्कूल के प्रधानाचार्य नवदीप चौहान ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर स्कूल की गतिविधियों और साल भर की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर स्कूल के एमडी हरबंस लाल, उप प्रधानाचार्य रमणी देवी, एचओडी हरप्रीत चौहान, एचटी खेमराज और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें