न्यू माडल स्कूल में वार्षिक समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि व अभिभावक- संवाद।
न्यू माडल स्कूल बरोटीवाला में मनाया वार्षिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बरोटीवाला स्थित न्यू मॉडल स्कूल में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने शानदार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम और सरस्वती वंदना से की गई।स्कूली बच्चों ने विशेष रूप से हिमाचली नाटी, पंजाबी भंगड़ा और गिद्दा पेश किया, जिस पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। साथ ही बच्चों ने योग क्रियाएं भी प्रस्तुत कीं। स्कूल की प्रधानाचार्य कृष्णा शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और वर्ष भर की गतिविधियों और उपलब्धियों से मुख्यातिथि को अवगत कराया। इस अवसर पर मुख्यातिथि महाराजा अग्रसेन के कुलाधिपति के लिए नामित सुरेश गुप्ता ने शिक्षा और खेलकूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होेंने ने बच्चों को अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करके कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल का स्टाफ और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।