लॉरेंस स्कूल सनावर में छात्र-नेतृत्व शिखर सम्मेलन का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। दी लॉरेंस स्कूल सनावर में आयोजित आई-केन कॉन्फ्रेंस 3.0 छात्र-नेतृत्व शिखर सम्मेलन में विद्यार्थियों को शासन, व्यवसाय और मीडिया की वास्तविक परिस्थितियों से अवगत कराया गया। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 300 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। सम्मेलन में देश के छह प्रमुख शिक्षण संस्थानों ने भाग लिया, जिनमें पाइनग्रोव स्कूल, सेथ एमआर जयपुरियो अकादमिक वर्ल्ड स्कूल, विद्या निकेतन, बिरला पब्लिक स्कूल और यादविंद्र पब्लिक स्कूल शामिल हैं। सम्मेलन का संचालन आई-केन के संस्थापक अक्षित बत्रा ने किया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न विभागों,राजनीतिक दल, न्यूज मीडिया, विज्ञापन और विपणन, कॉर्पोरेट हाउस में विभाजित किया गया। विद्यार्थियों ने रणनीतिक सोच, सहयोग और अनुकूलन क्षमता का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाएं निभाईं और नेतृत्व कौशल का अनुभव प्राप्त किया।