फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू में 129 यूनिट रक्त किया दान

विज्ञापन
परवाणू में रक्तदान ​शिविर में रक्तदान करते लोग। स्रोत क्लब
विज्ञापन
लायंस क्लब परवाणू गोल्ड ने नगर परिषद हॉल में लगाया रक्तदान शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। लायंस क्लब परवाणू गोल्ड ने चमन गोयल परिवार के सहयोग से दिवंगत कैरव गोयल की स्मृति में सोमवार को परवाणू के नगर परिषद हाॅल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में रोटरी ब्लड बैंक सेक्टर 34 चंडीगढ़ से आई डॉक्टरों सहित करीब 15 सदस्यीय टीम ने रक्त एकत्रित किया। इस दौरान कुल 129 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। रक्तदाताओं को प्रशस्तिपत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष तरुण राजपाल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य समाज सेवा के साथ-साथ युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष तरुण राजपाल सहित अंकुर खेड़ा, परवीन शर्मा, नरेश शर्मा, राहुल अत्री, संजय चौहान, सुधीश सोनी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें