फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विद्यार्थियों को दी सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्की (सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूमती में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विषय विशेषज्ञ स्रोत मुख्य आरक्षी दलीप चंद ने भाग लिया। उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत करवाया।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे सभी सड़क सुरक्षा के नियमों का स्वयं भी पालन करें और अपने भाई-बहन, माता-पिता को भी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने संविधान द्वारा बनाए गए सभी सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन करें और सुरक्षित रहने आह्वान किया। इसके अलावा दलीप चंद ने सड़क सुरक्षा में उल्लंघन करने पर होने वाले विभिन्न प्रकार के जुर्माना राशि व सजा की भी जानकारी दी।
इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य हेमराज गौड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वाहन चलाने के नियमों और सड़क पर चलने के नियमों का अनुपालना करने की बात कही। इस अवसर पर विद्यालय सड़क सुरक्षा के प्रभारी अश्वनी ठाकुर प्रशिक्षित स्नातक कला, विद्यार्थी सहित अध्यापक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें