बरोटीवाला कालेज के छात्र सड़क सुरक्षा को लकेर नाटक का मंचन करते हुए- स्रोत- कालेज।
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला के छात्रों ने सड़क सुरक्षा क्लब के तत्वावधान में बरोटीवाला स्कूल में सड़क सुरक्षा पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व समझाया। काॅलेज की प्राचार्य ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाना और उन्हें नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना था।