संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी की एक धागा मिल में कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें 160 महिलाओं और सफाई मित्रों का स्वास्थ्य जांचा गया। शिविर का कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसएस सक्सेना ने किया। उन्होंने बताया कि यह शिविर विशेष तौर पर उद्योगों में काम करने वाले महिला बल और सफाई मित्रों के लिए लगाया गया है। उन्होंने चिकित्सा जांच शिविर के लिए ईएसआई क्षेत्रीय निदेशक कर्नल मंजित कटोच का आभार प्रकट किया। इस शिविर के सफल आयोजन के लिए निगम के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार, शाखा प्रबंधक अभिनव गुप्ता, डॉ. मुस्कान चौधरी, नर्सिंग ऑफिसर मीनाक्षी शर्मा व नर्सिंग अर्दली सिमरन कौर ने निगम की ओर से कामगारों के लिए चलाई गई योजनाओं की जानकारी दी।