कुंडलू स्कूल के छात्र आई टी में प्रशिक्षण के दौरान सामूहिक चित्र मेंस्रोत: स्कूल
नालागढ़ (सोलन)। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंडलू के 10वीं और 11वीं के 28 व्यावसायिक छात्रों ने आनंद प्राइवेट आईटीआई न्यू नालागढ़ में आयोजित पांच दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग (ओजेटी) कार्यक्रम में भाग लिया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान और औद्योगिक अनुभव प्रदान करना रहा।
ओजेटी में छात्रों को ट्रेड से जुड़ी आधुनिक तकनीकों, मशीनों के संचालन, सुरक्षा मानकों और कार्यस्थल की वास्तविक परिस्थितियों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का सफल संचालन विद्यालय के व्यावसायिक प्रशिक्षक रविंद्र कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा और निगरानी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंडलू के प्रधानाचार्य विपिन कुमार शर्मा के संरक्षण और मार्गदर्शन में हुई। प्रधानाचार्य ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्रों के कौशल विकास, आत्मविश्वास और रोजगार क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने आनंद प्राइवेट आईटीआई का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। संवाद