फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विद्यार्थियों ने कुल्लू, मनाली का किया भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
बातल स्कूल के 28 विद्यार्थियों गए थे हिमाचल भ्रमण पर
विज्ञापन

स्कूल में आकर यादगार पल किए साझा
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। उच्च विद्यालय बातल के 28 छात्र-छात्राओं ने प्रदेश का शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यालय के छठी से दसवीं तक के बच्चों ने कुल्लू, मनाली, हिडिंबा मंदिर, वशिष्ठ कुंड, अटल टनल, सिस्सू आदि रमणीय स्थलों को देखा।
विज्ञापन

अध्यापक अखिलेश शर्मा ने बताया कि छात्रों ने न केवल कुल्लू की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहलुओं को समझा, साथ ही लाहौल की विषम परिस्थितियों के बारे में भी जाना। भ्रमण में साथ अध्यापकों ने बच्चों को रमणीय स्थलों के बारे में अवगत करवाया। मुख्याध्यापक तेजेंद्र शर्मा ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण छात्रों के लिए प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक होते हैं। सोमवार को विद्यालय पहुंचने पर बच्चों ने अपने खद अनुभव साझा किए। उन्होंने भ्रमण को अनमोल और यादगार अनुभव बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें