फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: समूह गान में चौथी, सातवीं और दसवीं कक्षा रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
गीतांजलि स्मार्ट स्कूल में समूह गान प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गीतांजलि स्मार्ट स्कूल में समूह गान प्रतियोगिता करवाई गई। यह प्रतियोगिता किंडरविंग से लेकर दसवीं कक्षा तक करवाई गई। नर्सरी कक्षा से विहान, अंशु, नव्यांश, भार्गव, याशिका, अरीशा, एलकेजी कक्षा से पल्लवी, स्वस्तिका, अभव, यूकेजी कक्षा से हृदय, दिव्यांश, अविका, जानवी, तनिष्क ने भाग लिया।
विज्ञापन

पहली कक्षा से दसवीं कक्षा तक के बच्चों में देशभक्ति समूहगान प्रतियोगिता करवाई गई। यह प्रतियोगिता दो ग्रुप में करवाई गई जिसमें पहले ग्रुप में पहली कक्षा से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया और दूसरे ग्रुप में छठी से दसवीं तक के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पहले ग्रुप में चौथी कक्षा ने पहला स्थान, तीसरी कक्षा ने दूसरा और पांचवीं कक्षा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दूसरे ग्रुप में पहला स्थान सातवीं व दसवीं कक्षा ने, दूसरा स्थान नौवीं ने और तीसरा स्थान छठी कक्षा ने प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य गीतांजलि सचदेवा ने सभी बच्चों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें