फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: समाज में नशामुक्त वातावरण बनाने की विद्यार्थियों ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोलन। राजकीय महाविद्यालय सोलन में प्रहरी क्लब और एनसीसी यूनिट के लगभग 50 विद्यार्थियों ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया। कार्यक्रम में छात्रों ने समाज में नशामुक्त वातावरण बनाने का संकल्प लिया। रैली में विद्यार्थियों ने पूरे कॉलेज परिसर का भ्रमण करते हुए जोरदार नारों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। रैली के दौरान छात्रों ने नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो, नशे से दूर रहो-स्वस्थ रहो जैसे प्रभावशाली नारे लगाए। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मनीषा कोहली भी उपस्थित रहीं और विद्यार्थियों के उत्साह एवं सामाजिक जिम्मेदारी की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें