सनराईज स्कूल बरूणा में छात्र सुमित व रमनदीप को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करते प्रबंधक कुलवंत र
अंडर-19 राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन पर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। चंगर क्षेत्र के प्रतिष्ठित सनराइज पब्लिक स्कूल बरुणा के छात्रों ने खेलों के क्षेत्र में एक बार फिर अपने स्कूल व चंगर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हाल ही में संपन्न हुई राज्य स्तरीय अंडर-19 छात्रों की प्रतियोगिता में जिला सोलन की कबड्डी टीम विजेता रही। कबड्डी टीम में सनराइज पब्लिक स्कूल बरुणा के दो छात्रों सुमित व रमनदीप ने भाग लिया। इन दोनों छात्रों ने राज्य स्तरीय कबड्डी में बेहतरीन प्रदर्शन किया। स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन ने दोनों छात्रों का भव्य स्वागत किया। स्कूल के अध्यक्ष कुलवंत राणा व प्रधानाचार्य हरदीप कौर ने सुमित व रमनदीप को एक-एक किलोग्राम देसी घी, बादाम व 5,100-5,100 रुपये राशि देकर सम्मानित किया।