घणागुघाट में एनसीसी कैडेट चयन के दौरान दौड़ लगाते विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घणागुघाट में एनसीसी की औपचारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर जिला एनसीसी टीम ने विद्यालय में चयन प्रक्रिया आयोजित की। एनएसीसी भर्ती प्रक्रिया में विद्यार्थियों में खूब जोश दिखा। एनसीसी की ओर से आए दो प्रशिक्षित अधिकारियों ने चयन प्रक्रिया के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से छात्रों का मूल्यांकन किया व विद्यार्थियों का चयन किया। प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने बच्चों को एनसीसी में अनुशासन, देशभक्ति और सेवा की भावना से कार्य करने का आह्वान किया। एनसीसी प्रभारी खेमराज ने बताया कि विद्यार्थियों ने चयन प्रक्रिया के दौरान उत्साह के साथ भाग लिया और हर गतिविधि में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय शर्मा, सुनीता ठाकुर, पुष्पेंद्र कौशिक, एनसीसी प्रभारी खेमराज, रवि कुमार सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।