फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मतदान के लिए विद्यार्थी अपने परिजनों को कहें और लोगों को करें जागरूक

Sat, 04 May 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
नवगांव स्कूल में मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। अर्की की स्वीप टीम ने लोकसभा चुनाव के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगांव में विद्यालय के चुनावी साक्षरता क्लब के साथ मिलकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया। स्वीप नोडल अधिकारी प्रो. यशपाल शर्मा ने बताया कि निर्वाचन विभाग मतदाता जागरूकता की पहल में विद्यालय के छात्र-छात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।
विज्ञापन

जागरूक छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों, रिश्तेदारों और अपने आस-पड़ोस के लोगों को मताधिकार के प्रयोग करने के लिए जागरूक कर सकते हैं जो कि स्वस्थ जनमत निर्माण एवं लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, स्कूल के समस्त कर्मचारियों से आने वाले लोकसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग करने की अपील की। स्कूल के ईएलसी क्लब के इंचार्ज अमरदेव ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी लोगों की भागीदारी अति आवश्यक है। प्रधानाचार्य प्रभात किशोर ने भी सभी विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने माता-पिता तथा परिचितों को मतदान के लिए प्रेरित करें। इस मौके स्वीप अधिकारी डॉ. हेमराज सूर्य, प्रो. योगेश कुमार, बूथ लेवल अधिकारी ऊषा देवी, नवगांव मतदान केंद्र के मतदाता रीता देवी, दसोदा, शैलजा नवयुवक मंडल से सचिन गुप्ता समेत स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें