आयशर स्कूल में मनोवैज्ञानिक सत्र का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। मानव मन की जटिलताओं को समझने के लिए आयशर स्कूल ने एक ज्ञानवर्धक मनोविज्ञान सत्र का आयोजन किया। इसमें छात्रों और शिक्षकों दोनों ने अपनी जिज्ञासा के अनुसार सवाल किए। सत्र में विभिन्न मनोवैज्ञानिक अवधारणाओं और अनुप्रयोगों का एक आकर्षक अंवेषण प्रदान किया। शुरुआत मनोविज्ञान की विभिन्न शाखाओं के परिचय के साथ हुई।
ईएसआई अस्पताल परवाणू के डॉ. राजेश ने बतौर मुख्यातिथि शिकायत की। उन्होंने अपने अनुभवों को विद्यार्थियों से साझा किया और मनोविज्ञान के क्षेत्र में संभावित कॅरियर संभावनाओं पर प्रकाश डाला। इसके बाद इंटरएक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने जिज्ञासा से भरे सवाल पूछे और मनोविज्ञान से संबंधित जानकारियां लीं।