फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विद्यार्थियों ने उपकरणों का उपयोग की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
परवाणू स्कूल के विद्यार्थियों ने हेल्थ केयर में ली जॉब ट्रेनिंग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। पीएम श्री परवाणू स्कूल के वोकेशनल विषय हेल्थ केयर के नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर और टीबी सेनेटोरियम धर्मपुर में ऑन जॉब ट्रेनिंग कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण गतिविधियों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।
विज्ञापन

उन्हें सीएचसी अस्पताल धर्मपुर का ओरिएंटेशन, मरीजों के लिए बेड मेकिंग, पेशेंट वाइटल साइन रिकॉर्डिंग, एंबुलेंस सेवाओं और इसके उपकरणों के उपयोग के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। बीएमओ धर्मपुर परमिंद्र सिंह व टीबी सेनेटोरियम के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट की देखरेख में ट्रेनिंग दी जा रही है। विद्यार्थियों का स्कूल की वोकेशनल ट्रेनर मीता शर्मा मार्गदर्शन कर रही हैं। विद्यार्थियों ने बताया कि यह अनुभव उनके कौशल विकास के लिए अत्यंत उपयोगी रहा और इससे उन्हें स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं को समझने में मदद मिलेगी। विद्यालय प्रबंधन ने सीएचसी धर्मपुर और टीवी सेनेटोरियम धर्मपुर के अधिकारियों और स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें