फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विद्यार्थियों ने तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
नालागढ़ के शिवालिक वैली स्कूल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र
विज्ञापन
शिवालिक वैली स्कूल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शिवालिक वैली स्कूल में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपने आकर्षक पोस्टरों और प्रभावशाली विचारों के माध्यम से तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों को दर्शाया तथा लोगों को इसके प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।
विज्ञापन


स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने अपने संदेशों के माध्यम से बताया कि तंबाकू न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करती हैं।

।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें