संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छात्र अर्की में एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने हिमाचल प्रदेश और केरल के पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम प्रभारी मनीष कमल ने की। छात्रों ने केरल के पारंपरिक व्यंजन सांभर, इडली, कोकोनेट चटनी, चना मूंगफली चटनी, टमाटर चटनी, अप्पे और उपमा समेत अन्य व्यंजन तैयार किए। व्यंजनों को बनाने की विधि और उनकी पोषकता की भी जानकारी दी। इसके अलावा हिमाचल के स्थानीय व्यंजन मालपुआ- खीर, शक्कर घी, चिल्ले ,खैरु- मक्की की रोटी, चना-पूरी, सेपू बड़ियां, कढ़ी-चावल, बड़ी सिड्डू और ऐंकलू , ब्रेड का मीठा बनाए गए। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी ने भारत की विविधता और सांस्कृतिक एकता के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्रों को सांस्कृतिक तथा पारंपरिक रीतियों के आदान-प्रदान के लिए प्रेरित किया।