फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: विद्यार्थियों ने स्पीति घाटी का किया व्यावसायिक भ्रमण

Thu, 13 Jun 2024 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
सायरी स्कूल के विद्यार्थी व्यावसायिक और शैक्ष​णिक भ्रमण के दौरान। संवाद
विज्ञापन
नौवीं से 12वीं कक्षा के टूरिज्म और आईटीईएस के विद्यार्थी रहे मौजूद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/कुनिहार। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सायरी के नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने स्पीति घाटी का व्यवसायिक व शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के टूरिज्म और आईटीईएस व्यावसायिक विषयों के 34 विद्यार्थियों इस भ्रमण में शामिल रहे। इस दौरान बच्चों ने सराहन भीमाकाली माता मंदिर, किन्नौर में नाको झील, काजा (जिला मुख्यालय) की मोनेस्टरी, चिचम ब्रिज, गियो गोम्पा, खाब संगम (स्पीति और सतलुज नदी संगम स्थल), भारत-तिब्बत सीमा सुरक्षा चौकियां ,ज्यूरी गर्म जलस्रोत आदि पर्यटन व धार्मिक स्थलों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के भौगोलिक, सांस्कृतिक एवं व्यावसायिक परिदृश्य को नजदीक से जाना और समझा। उनके ज्ञान में अपेक्षित वृद्धि हुई। विद्यालयीय सामूहिक भ्रमण में प्रधानाचार्या इंदू शर्मा सहित व्यावसायिक प्रशिक्षक महेंद्र भारद्वाज टूरिज्म, नितिन शर्मा , दीनानाथ शर्मा, राम प्रताप, मनोहर ने विद्यार्थियों को गाइड किया। प्रधानाचार्या के निर्देशन में सायरी विद्यालय हिमाचल प्रदेश का प्रथम विद्यालय बना जिसने बच्चों का ऐसे दुर्गम क्षेत्र में भ्रमण करवाने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें