रोहड़ू। राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा के विद्यार्थियों ने नाहन कॉलेज में आयोजित यूथ फेस्टिवल (ग्रुप 1 रचनात्मकता) में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। महाविद्यालय के प्रिंस धांटा और अर्चिता नेगी ने वाद-विवाद प्रतियोगिता (अंग्रेजी) में दूसरा स्थान प्राप्त किया। रिया सरान ने भाषण प्रतियोगिता (अंग्रेजी) में तीसरा स्थान हासिल किया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ललिता रावत ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।