रिकांगपिओ (किन्नौर)। ठाकुर सैन नेगी राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय जन शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र किन्नौर के महाप्रबंधक गुरु लाल नेगी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वरोजगार पर जागरूक किया। कहा कि बेहतर कॅरिअर के लिए स्वरोजगार का विकल्प अपनाएं। इसके अलावा खादी एवं ग्रामोद्योग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसमें 50 लाख रुपये तक के ऋण पर 15 से 35 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान की जाती है। इस मौके पर रोहित सांगवा विशेष अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को खादी उत्पाद किट प्रदान की। इसके अलावा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में भी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम पर जागरूकता शिविर लगा। इस मौके पर कार्यकारी निदेशक बलविंद्र सिंह और उपनिदेशक नरेंद्र सिंह ने जानकारी साझा की।