सायरी स्कूल के राष्ट्रपति निवास शैक्षणिक भ्रमण के दौरान मौजूद विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सायरी के मेधावी विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति निवास मशोबरा एवं प्राकृतिक उद्यान के क्रैग नैनो का शैक्षणिक भ्रमण किया। यह भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन एवं शैक्षणिक अनुभव को समृद्ध करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य इंदु शर्मा के नेतृत्व में भारतीय फाउंडेशन के सौजन्य से कक्षा चार से 12वीं तक के 28 मेधावी विद्यार्थियों ने इस भ्रमण में भाग लिया। विद्यार्थियों ने भारतीय फाउंडेशन परिसर में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों, वैज्ञानिक प्रदर्शनियों एवं पर्यावरणीय पहल के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर अध्यापिका नितिका बंसल, सुमनली, सीमा शर्मा एवं रामप्रकाश भी उपस्थित रहे।