फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सजावटी मछली पालन से स्वरोजगार के गुर सीखेंगे नालागढ़ कॉलेज के विद्यार्थी

Tue, 03 Nov 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वरोजगार और लघु उद्योग की संभावनाओं से रूबरू हुए विद्यार्थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ के प्राणी विज्ञान विभाग की ओर से बीएससी मेडिकल के विद्यार्थियों के लिए सजावटी मछली प्रजनन एवं कुटीर उद्योग विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को सजावटी मछली पालन को स्वरोजगार के रूप में अपनाने की जानकारी दी।
कार्यक्रम में कार्प सीड फार्म जगतखाना के वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी राकेश कुमार और फील्ड असिस्टेंट रोहित मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सजावटी मछलियों की विभिन्न प्रजातियों, प्रजनन, पालन-पोषण, संतुलित आहार, जल की गुणवत्ता और रोग नियंत्रण के बारे में तकनीकी जानकारी दी।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने कहा कि सजावटी मछली पालन को लघु उद्योग के रूप में अपनाकर युवा आय के नए स्रोत विकसित कर सकते हैं और आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ललित कुमार गलेरिया ने कहा कि इस तरह के व्याख्यान विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक और उद्योग आधारित जानकारी भी प्रदान करते हैं। इससे उन्हें रोजगार के नए अवसरों की जानकारी मिलती है। इस दौरान उन्होंने मुख्य वक्ता राकेश कुमार को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन प्राणी विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अनुज के. सहनी के नेतृत्व में किया गया। इसमें डॉ. अनुराधा शर्मा और डॉ. हरविंदर सिंह ने सहयोग दिया। व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञों से मत्स्य पालन से जुड़े सवाल पूछे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें